एलाऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 चोरी की मोटरसाइकिलों संग दो शातिर चोर गिरफ्तार

एलाऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 चोरी की मोटरसाइकिलों संग दो शातिर चोर गिरफ्तार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गईं कुल दस मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद की गई सभी बाइकें हीरो स्प्लेंडर कंपनी की बताई जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से जो दस मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, उनमें से एक बाइक मैनपुरी जनपद से चोरी की गई थी, जबकि शेष नौ मोटरसाइकिलें पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद से चोरी की गई थीं। दोनों आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और चोरी की बाइकों को छिपाकर रखने की फिराक में थे।
थाना एलाऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी बरामद मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफलता से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने थाना एलाऊ पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को प्रोत्साहित किया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal