किशनी क्षेत्र में किशोर की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

किशनी क्षेत्र में किशोर की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

संवाद दाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के बाहर पेड़ पर किशोर का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निकेश कुमार के रूप में हुई है। जब ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो तुरंत परिवार के लोगों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि निकेश कुमार शराब पीने का आदी था, हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर थाना किशनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से ग्राम नीम नगर में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal