बाराबंकी: सिलेंडर विस्फोट में मां और दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत

 सिलेंडर विस्फोट में मां और दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत

मसौली थाना क्षेत्र के जबरपुरवा गांव की घटना

बाराबंकी: जिले के मसौली थाना क्षेत्र के जबरपुरवा गांव में अचानक गैस सिलेंडर फटने से माँ रिंकी, शिवानी (8) और महक (9 माह) की दर्दनाक मौत हो गई।

राजकमल विश्वकर्मा (37) की पत्नी रिंकी (32) फूस के बने घर में चूल्हे पर खाना पका रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर से अचानक चिंगारी निकलने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग और घने धुएं के कारण घर में मौजूद 9 माह की मासूम महक, 8 साल की बेटी शिवानी और मां रिंकी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें 23 अप्रैल 2025 , बुधवार- आज का राशिफल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें