जम्मू-कश्मीर: हनीमून मनाने आए नेवी ऑफिसर की आतंकी हमले में मौत, 6 दिन पहले हुई थी शादी
पहलगाम में आतंकियों ने नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की ली जान, देश ने खोया एक और वीर सपूत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहले उनका धर्म पूछा और फिर बेरहमी से गोलियों से भून दिया।
महज 26 साल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की 6 दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वे अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने कश्मीर गए थे। लेकिन किसे पता था कि यह यात्रा उनकी आखिरी साबित होगी।
हनीमून के दौरान जब वे पहलगाम क्षेत्र में मौजूद थे, तभी आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम आतंकवादियों ने पहले उनका नाम और धर्म पूछा, फिर गोलियों से हत्या कर दी। इस हमले में विनय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,
इस हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। एक ओर जहां जवान की नई-नवेली दुल्हन विधवा हो गई, वहीं दूसरी ओर देश ने एक और बहादुर सैनिक को खो दिया। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

विनय नरवाल की शहादत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हमारे जवान हर हाल में देश के लिए कुर्बान होने को तैयार रहते हैं, लेकिन यह भी सोचने का वक्त है कि निर्दोष नागरिकों और सैनिकों को आतंकियों का निशाना बनने से कैसे रोका जाए।
ये भी पढ़ें बाराबंकी: सिलेंडर विस्फोट में मां और दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत












