प्रदेश में आईपीएस अफसरों का तबादला
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कुल 18 अधिकारियों को शामिल किया गया है। कानून एवं व्यवस्था विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस उप-महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश द्वारा जारी किया गया है।
प्रमुख अधिकारियों की नई तैनातियां निम्नलिखित हैं –
- आलोक प्रियदर्शी – पुलिस उपमहानिरीक्षक से बने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद
- अभिषेक यादव – बने पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत
- प्रशांत वर्मा – पुलिस अधीक्षक, रेलवे प्रयागराज
- अविनाश पांडेय – सेनानायक, 1वीं वाहिनी PAC, लखनऊ
- आरती सिंह – पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़
- रोहित मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, रेलवे, लखनऊ
- सुधा सिंह – बनीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे लखनऊ
- प्रबल प्रताप सिंह – पुलिस अधीक्षक, महोबा
- पूजा यादव – सेनानायक, 45वीं वाहिनी PAC अलीगढ़
- बीबीजीटीएस मूर्ति – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी
- अरविंद मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात
- चक्रेश मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ, मुख्यालय लखनऊ
- अमित कुमार-2 – सेनानायक, 24वीं वाहिनी PAC मुरादाबाद
- अंकुर अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, सीतापुर
- पुलाश बंसल – पुलिस अधीक्षक, बांदा.
ये भी पढ़ें जम्मू कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले में नेवी ऑफिसर की मौत












