राजा भइया का बयान: “कश्मीर की अमन-चैन की असलियत सामने आ गई

आतंकवाद का मजहब होता है’: Pahalgam Terror Attack पर राजा भइया ने कहा- कश्मीर जाकर हम जेहादी ताकतों को आर्थिक रूप से मजबूत करते हैं, आज उनके अमन-चैन की असलियत सबके सामने आ गई

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कश्मीर की हसीन वादियों में सुकून की तलाश में पहुंचे सैलानियों को क्या पता था कि ‘धरती के स्वर्ग’ से उनका सफर सीधे मौत के आगोश में बदल जाएगा। छुट्टियां बिताने और खुशियों के कुछ पल समेटने गए ये निर्दोष पर्यटक अपनी मौत से बिल्कुल अनजान थे।

लेकिन जेहादियों की इस कायराना हरकत ने वहां खून की होली खेल दी। आतंकियों ने नाम पूछ-पूछकर हिंदुओं को चुन-चुनकर मौत के घाट उतारा। इस शर्मनाक और भयावह टारगेट किलिंग पर विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अमन चैन की असलियत सामने आई- राजा भइया

उन्होंने आगे लिखा कि ‘डल झील में नावों पर सपरिवार सेल्फी लेकर हम विश्व को ये संदेश देते हैं कि कश्मीर में अमन चैन है, लेकिन आज फिर एक बार असलियत सबके सामने आ गई. इसमें कोई शक नहीं कि कश्मीर में लगभग सभी की मानसिकता अलगाववादी है, कोई प्रत्यक्ष तो कोई परोक्ष रूप से आतंक का समर्थन करता है और वहां के राजनैतिक दल भी इसका अपवाद नहीं हैं, ऐसे में हम कश्मीर जाकर होटल, भोजन, खरीदारी करके उनके अल-जेहाद को ही बल देते हैं.’

पैंट उतरवाकर तय किया कि वे मोमिन है या काफिर- राजा भइया

राजा भइया ने कहा कि ‘जिन पर्यटकों की उनके परिजनों के सामने बर्बर हत्या की गई उनकी पैंट उतरवा कर आतंकवादियों ने ये तय किया कि वो मोमिन है या काफिर. कलावा देख के और वस्त्र उतारकर धर्म देखने के बाद गोली मारने वाले आतंकियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आतंकवाद का मजहब होता है.’

ये भी पढ़ें आईपीएस अफसरों का तबादला: सरकार ने बदली जिम्मेदारियां, जानें पूरा विवरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें