एटा में नवनियुक्त बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का भव्य सम्मान समारोह, SIR जागरूकता पर दिया गया जोर
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का भव्य सम्मान समारोह एवं SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जागरूकता कार्यक्रम ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सराफा व्यापारी मनोज गुप्ता बंटी एवं यतेंद्र गुप्ता कल्लू कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि व्यापारी भाइयों ने हमेशा उनका साथ दिया है, और भाजपा सरकार में व्यापारियों का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी हितैषी नीतियों के लिए प्रतिबद्ध है और व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए पार्टी सदैव तत्पर है।
SIR जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में SIR कार्य में भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना वोट निश्चित रूप से बनवाना चाहिए, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि SIR या किसी अन्य विषय से संबंधित कोई समस्या आती है तो अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को तुरंत अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न।
ये भी पढ़ें एटा में क्रिसमस की रौनक: रोशनी से जगमगाए चर्च












