अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी वर्ष पर राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष द्वारा कलाकारों को किया सम्मानित

अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी वर्ष पर राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष द्वारा कलाकारों को किया सम्मानित

दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता सायरा सूर्यवंशी NCR Noida

गैलेड बिल्डिंग स्थित मोदी आईफा आर्ट गैलरी में राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ( संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश), आई. एन. एम. पीजी कॉलेज मेरठ एवं आईफा मोदीनगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा( अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि राजेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया | प्रदर्शनी की संयोजका/ सदस्य (राज ललित कला अकादमी लखनऊ) डॉ. दिशा दिनेश एवं आईफा स्थान के मैनेजर डॉ. संघर्ष शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को गले में सोल डालकर, स्मृति प्रतीक एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया | इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी दीघा का अवलोकन कर कलाकारों से उनकी प्रदर्शित कलाकृतियां के बारे में विचार विमर्श किया एवं निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ कलाकृति हेतु मेघा दीक्षित( आईफा), डॉ. परविंदर कुमार तिवारी , वासु त्यागी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ₹15000 नगद देकर सम्मानित किया | अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर आईफा संस्थान के छात्र सिद्धार्थ गौतम, मेघा दीक्षित, आदित्य, हर्षित एवं हिमांशु द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के पोर्ट्रेट मुख्य अतिथि को भेंट भेंट किए | मुख्य अतिथि ने छात्रों को आभार एवं आशीर्वाद दिया | वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर डॉ. संघर्ष शर्मा की बेटी अनुष्का शर्मा एवं आईफा की छात्रा पिंकी द्वारा देशभक्ति पर ओजस्वी कविता सुनाकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया |

आज के दिन प्रदर्शनी को देखने के लिए कला प्रेमी, कलाकार छात्र-छात्राएं ,अभिभावक , कला शिक्षकों की अपार भीड़ थी |

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें