एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बागवाला थाना पुलिस ने 65 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त किए गिरफ्तार
संवाददाता योगेन्द्र सिंह


जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान 03 अलग–अलग स्थानों से 03 अभियुक्तों को कुल 65 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बागवाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
रमेश पुत्र नाथूराम, निवासी ग्राम अचलपुर, थाना बागवाला, जनपद एटा सुधीर सिंह पुत्र सोरन सिंह, निवासी सिंहपुर, थाना बागवाला, जनपद एटा राजेश पुत्र रविलाल, निवासी जीसुखपुर, थाना बागवाला, जनपद एटा
बरामदगी का विवरण
रमेश से – 25 पव्वा अवैध देशी शराब
सुधीर सिंह से – 20 पव्वा अवैध देशी शराब
राजेश से – 20 पव्वा अवैध देशी शराब
कुल बरामदगी – 65 पव्वा अवैध देशी शराब
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री योगेन्द्र कुमार
उ0नि0 श्री संजीव कुमार
उ0नि0 श्री हरेंद्र कुमार
हे0का0 विनीत कुमार
हे0का0 सुदेश कुमार
का0 अनुज कुमार












