दिनांक-26-12-2025 गाजियाबाद।भारत सरकार गृह मंत्रालय, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद
दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi,NCR
नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन/स्वयं क्षमता निमार्ण का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी/नियंत्रक महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) / उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के निर्देशन में दिनांक 19.12.2025 से 25.12.2025 तक प्रशिक्षण के तृतीय सत्र का आयोजन प्रात 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक हाईटेक इंस्टीट्यूट आफ इजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी, दिल्ली हापुड़ बाईपास, एन.एच-09, गाजियाबाद में किया जा रहा है। विगत 25 दिसंबर 2025 को प्रशिक्षण में सर्वप्रथम श्री गुलाम नबी सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा प्रशिक्षण में आये वार्डन / स्वयंसेवकों को स्ट्रोक, हार्ट अटैक एवं हैमरेज तथा बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद की वार्डन सेवा की स्टॉफ आफिसर हताहत सेवा में तैनात डा० प्राची गर्ग द्वारा कृत्रिम श्वसन’ के प्रकार एवं सी.पी. आर., स्ट्रेचर एवं घायल को ले जाने का तरीका, सी.पी.आर. एवं स्ट्रेचर का अभ्यास विषय पर प्रकाश डाला। उपरोक्त प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा प्रश्नपत्र के माध्यम से ली गयी। विगत दिनांक 25 दिसंबर, 2025 को प्रशिक्षण के समापन दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) / उपनियंत्रक, एवं चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले वार्डन / स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। तदोपरान्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वार्डन / स्वयंसेवकों का अपर जिलाधिकारी (नगर) / उपनियंत्रक द्वारा उत्सार्वधन किया गया ओर उनसे फीड बैंक भी प्राप्त किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में श्री हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन आरक्षित, श्री दीपंक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन, श्री तुषार शर्मा, आई.सी.ओ. नागरिक सुरक्षा, गाजियाबाद द्वारा अपना विशेष सहयोग प्रदान किया गया। तदोपरान्त द्वितीय सत्र के प्रशिक्षण का समापन किया गया।












