पाँच बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार, मासूम बच्चों का टूटा सहारा

पाँच बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार, मासूम बच्चों का टूटा सहारा

संवाद दाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी

मैनपुरी। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पाँच बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। महिला के अचानक चले जाने से घर में कोहराम मच गया है और मासूम बच्चे अपनी माँ के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीड़ित पति अंशुल कुमार के अनुसार उनकी पत्नी घर से नगदी और कीमती सामान लेकर चली गई है। पत्नी के चले जाने के बाद से बच्चे मानसिक रूप से परेशान हैं और बार-बार अपनी माँ को याद कर रो रहे हैं। घर की जिम्मेदारी अचानक पति के कंधों पर आ गई है। अंशुल कुमार ने पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाते हुए पुलिस से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि बच्चों का भविष्य खतरे में है और उन्हें माँ के साए की जरूरत है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और महिला की तलाश की जा रही है।

यह मामला न सिर्फ एक परिवार के टूटने की कहानी बयां करता है, बल्कि मासूम बच्चों की पीड़ा को भी उजागर करता है, जो हर पल अपनी माँ के लौटने की राह देख रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal