संदिग्ध हालात में किशोरी ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव

संदिग्ध हालात में किशोरी ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव

संवाद दाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी

मैनपुरी। जनपद के थाना करहल क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मृतका के चाचा विसराम सिंह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना करहल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया, जबकि पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूरा मामला थाना करहल क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर का बताया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें