प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उक्त कार्यक्रम लाइव प्रसारण द्वारा गाजियाबाद जिला विकास अधिकारी, प्रशासन द्वारा 51 बच्चों को वीर बाल दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उक्त कार्यक्रम लाइव प्रसारण द्वारा गाजियाबाद जिला विकास अधिकारी, प्रशासन द्वारा 51 बच्चों को वीर बाल दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित।

दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR

आज दिनांक 26.12.2025 को जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, गाजियाबाद की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 12 बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित संस्था, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं एन0सी0सी0 कैडेट के 42 बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को वीर बाल दिवस से प्रेरणा प्राप्त कर सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों-जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्धितीय बलिदान को याद करने व बच्चों को ईमानदारी, निडरता और बलिदान के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार पुष्कर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बच्चों को वीर बाल दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और बताया गया कि हर साल 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है, इसका उददेश्य देश के बच्चों और युवाओं को साहिबजादों के बलिदान से परिचित कराना है कि किस प्रकार उन्होेंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए बहुत कम उम्र में धर्म, सच्चाई और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे। उनका साहस आज भी देश को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में अण्डर-14 राष्ट्रीय पदक विजेता कु0 मुस्कान, एन0सी0सी0 में राष्ट्रीय शिविर एवं जन सेवा कार्य के क्षेत्र में कार्यरत् श्री सूर्यांकान्त, 1500 मीटर दौड़ के क्षेत्र में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त श्री अतुल, शतरंज में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कु0 मोनिशा, राष्ट्रीय मैथमैटिक्स डे अवार्ड से सम्मानित श्री श्रीवांशु सागर ने अपने अनुभवों को अन्य छात्रों के साथ साझा किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अंशुल चैहान, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति श्री जे0पी0 भद्रदास, श्री लोकेन्द्र सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्री सागर श्रीवास्तव बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती नेहा वालिया जिला समन्वयक तथा कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सेठ मुकुन्दलाल, सुशीला इण्टर काॅलेज आदि विद्यालयों के प्रधानाचार्य/शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी,गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें