कुंडा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का प्रथम चरण संपन्न, राजा भइया की गरिमामयी उपस्थिति में रोगियों को मिला सम्मान

कुंडा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का प्रथम चरण संपन्न, राजा भइया की गरिमामयी उपस्थिति में रोगियों को मिला सम्मान

संवाददाता: अमित शुक्ला कुंडा, प्रतापगढ़

राजा भइया यूथ ब्रिगेड के संयोजन एवं सेवाभाव से, साथ ही योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के प्रथम चरण (कुंडा विकास खंड) का समापन आज बजरंग महाविद्यालय, कुंडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें चयनित रोगियों का सफल ऑपरेशन कराया गया। समापन कार्यक्रम में ऑपरेशन उपरांत सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयां, चश्मे तथा ठंड से बचाव हेतु गर्म कंबल प्रदान किए गए। आयोजकों द्वारा रोगियों को सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
इस अवसर पर माननीय श्री राजा भइया जी ने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही इस प्रकार के शिविरों का मूल उद्देश्य है। उन्होंने आगे भी ऐसे जनसेवी कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

शिविर के सफल आयोजन में राजा भइया यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं, ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें