नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, शौच के लिए जाते समय हुआ हादसा

नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, शौच के लिए जाते समय हुआ हादसा

संवाददाता – अश्वनी कुमार
जिला – हाथरस

हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र के बेदई गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बंबा (नहर) में एक बुजुर्ग का शव मिला। शव शहीद सत्य प्रकाश परमार की प्रतिमा के पास दिखाई दिया, जिसकी सूचना ग्राम प्रधान मोहित चौहान ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बंबा से बाहर निकाला गया। शव की पहचान गांव निवासी 70 वर्षीय इसाक खान के रूप में हुई। शव मिलने की खबर लगते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि इसाक खान रविवार सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुट गए। सुबह बंबा में शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान मोहित चौहान ने आशंका जताई कि शौच के दौरान पैर फिसलने से बुजुर्ग बंबा में गिर गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बंबा से शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया