मन की बात से मिले राष्ट्र निर्माण के संकल्प, गांव निम्बरी में बूथ 241 पर कार्यक्रम आयोजित

मन की बात से मिले राष्ट्र निर्माण के संकल्प, गांव निम्बरी में बूथ 241 पर कार्यक्रम आयोजित

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 28 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए नव वर्ष 2026 में राष्ट्र विकास के नए संकल्पों के साथ प्रवेश करने का आह्वान किया गया। ये विचार हरियाणा भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव निम्बरी में बूथ क्रमांक 241 पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 129वें एपिसोड में युवाओं से आह्वान किया है कि वे तकनीक, मेडिकल, खेल, कला या सांस्कृतिक क्षेत्र—जिसमें भी उनकी रुचि हो—अपनी योग्यता और सामर्थ्य के अनुसार योगदान दें। उन्होंने कहा कि मणिपुर की पार्वती और कश्मीर के बौद्ध स्मारकों का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से देशवासियों को परिचित कराया। उन्होंने आगे कहा कि मन की बात देश के हर कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों से हमें अवगत कराती है और प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रमोद ने भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता एवं भाजपा प्रांतीय प्रमुख व भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख गजेंद्र सलूजा का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार ने की। इस अवसर पर गजेंद्र सलूजा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के एपिसोड में वाराणसी के तमिल संगमम का उल्लेख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की भाषा सीखकर हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें