पैतृक जमीन पर जबरन सड़क डलवाने का आरोप, प्रधान पर दबंगई का गंभीर आरोप

पैतृक जमीन पर जबरन सड़क डलवाने का आरोप, प्रधान पर दबंगई का गंभीर आरोप

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी

मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम जैली जिरौली में पैतृक जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के प्रधान ने विरोधियों से सांठगांठ कर उसकी पैतृक जमीन पर जबरन सड़क डलवाने का प्रयास किया है। हैरानी की बात यह है कि मामला इस समय सिविल कोर्ट में विचाराधीन है और एसडीएम द्वारा भी सड़क निर्माण से मना किया जा चुका है, इसके बावजूद प्रधान अपनी दबंगई से बाज नहीं आ रहा। पीड़ित का कहना है कि उसने पिछले पंचायत चुनाव में प्रधान को वोट नहीं दिया था, इसी रंजिश के चलते अब उसके खिलाफ राजनीतिक द्वेष भावना से कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि प्रधान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर रहा है और जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।
पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

फिलहाल मामला प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर विचाराधीन है, अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें