नये साल में10 पेट्रोलपंप पर लगेगा चार्जिंग प्वाइंट

नये साल में10 पेट्रोलपंप पर लगेगा चार्जिंग प्वाइंट

संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़।

नये साल में जनपद में ई-वाहन रखने वाले लोगों को आसपास के दस पेट्रोलपंप पर जल्द ही चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। भारत सरकार की नई योजना से पेट्रोलियम कंपनी अधिक क्षेत्रफल वाले पेट्रोलपंप पर सर्वे के बाद चार्जिंग प्वाइंट लगा देगी। वर्तमान में जिले से गुजरे राजमार्ग व सीमा क्षेत्र के आसपास दस पेट्रोलपंप पर चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
भारत सरकार से संबद्ध इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन जनपद में आठ हजार स्क्वायर फीट की क्षमता वाले दस पेट्रोलपंप पर ई-वाहनों की सुविधा के लिये चार्जिंग प्वाइंट लगाने की तैयारी कर रहा है। कुंडा में प्रयागराज-लखनऊ, बलिया-कानपुर राजमार्ग, लालगंज में गंगा एक्सप्रेस के आसपास, लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के आसपास, प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग, रामवनगमन लिंक बाईपास, पट्टी में वाराणसी राजमार्ग के आसपास, शहर क्षेत्र के करीब लगभग दस पेट्रोलपंप पर नये साल में चार्जिंग प्वाइंट लगाने की तैयारी है। कंपनी की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। ऐसे पेट्रोलपंप के आसपास विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था व सोलर सिस्टम की बैटरी को पर्याप्त चार्जिंग का मानक भी तय किया जा रहा है। पहले चरण में दस पेट्रोलपंप पर चार्जिंग प्वांइट लगा दिया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद सिटी रोड, प्रयागराज राजमार्ग, वाराणसी राजमार्ग के आसपास चार पेट्रोलपंप पर कंपनी की ओर से उपयोगी उपकरण पहुंचा दिया गया है। कंपनी की ओर से प्वाइंट लगाने के बाद नये कर्मचारियों की तैनाती कराई जाएगी। यूनिट के अनुसार ई-वाहन चार्जिंग के बदले ग्राहकों को कमीशन के साथ पंप के कर्मचारी को भुगतान करना होगा।

गूगल मैप की लोकेशन पर नजर आएगा चार्जिंग प्वाइंट

जनपद के प्रस्तावित होने वाले पेट्रोलपंप चार्जिंग प्वाइंट की लोकेशन गूगल मैप पर नजर आयेगी। अलग- अलग राजमार्ग से गुजर रहे ई- वाहन के चालकों को आसानी से लोकेशन पर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। अधिकांश पेट्रोलपंप पर चार्जिंग प्वाइंट सोलर सिस्टम की मदद से चलेगा। दिन के समय बैटरी की चार्जिंग के बाद रात में भी वाहनों की चार्जिंग हो सकेगी। एक प्वाइंट का क्षेत्रफल 200 स्क्वायर फीट तय किया जा रहा है। एक प्वाइंट से एक ही समय पर तीन वाहनों की आसानी से पार्किंग के बाद चाार्जिंग सुविधा रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें