रघुबर युवक मंगल दल महिला टीम द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

रघुबर युवक मंगल दल महिला टीम द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

​जज्बे के साथ मैदान में उतरीं बेटियां,फाइनल में बासुदेव का पुरवा ने मारी बाजी l

जिला संवाददाता प्रतापगढ़
अवधेश चंद्र पांडेय

संग्रामगढ़ प्रतापगढ़।युवक मंगल दल रघुबर की महिला टीम के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ने बासुदेव का पुरवा टीम A ने बासुदेव का पुरवा टीम B को सीधे सेटों में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ अरविंद मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं से न केवल खेल प्रतिभाएं निखरती हैं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। युवक मंगल दल की महिला विंग ने इस आयोजन के जरिए यह साबित कर दिया है कि खेल के मैदान में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। पहले सेट से ही दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए संघर्ष देखने को मिला। विजेता टीम की कप्तान रोशनी के सधे हुए सर्विस और स्मैश के सामने विपक्षी टीम पस्त नजर आई। अंततः टीम A ने 25-21 और 25-18 के अंतर से जीत दर्ज की। मैच के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट की ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का खिताब उपासना को दिया गया। इस अवसर पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष आकांक्षा, सचिव अर्पिता और कृतिका,दीपिका,संजना,नंदिनी, रिया,रजत,आशुतोष,राघवेन्द्र सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया