विराट मेले में सम्मान और सद्भावना की मिसाल: समाजसेवियों ने पत्रकारों व गांव के संभ्रांत नागरिकों को किया सम्मानित
जिला संवाददाता प्रतापगढ़
अवधेश चंद्र पांडेय
विकासखंड बिहार की ग्रामसभा तारापुर कन्दई में आयोजित विराट मेले के दौरान सम्मान एवं सद्भावना कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का सशक्त संदेश दिया। गांव के तेजी से प्रतिष्ठित समाजसेवी लवकुश यादव तथा उभरते समाजसेवी देवेश चतुर्वेदी के संयुक्त आयोजन में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्रीय पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और पत्रकारों को माल्यार्पण कर, मुंह मीठा कराते हुए अंगवस्त्रम भेंट किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय पांडेय ने उपस्थित समस्त पत्रकारों की ओर से समाजसेवियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील द्विवेदी ने की, जबकि संचालन प्रधान प्रतिनिधि गलगली जितेंद्र द्विवेदी “पिंटू” द्वारा कुशलता से किया गया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अजय पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार लोकेश मिश्र, देवेंद्र मिश्र, अरुण त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, सौरभ मिश्र, अमित तिवारी, रत्नेश शुक्ला, रामबरन पटेल, प्रिंस प्रजापति, पंकज यादव, अमन उपाध्याय, अवधेश चंद्र पांडेय सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त राजन सिंह, टुन्नू सिंह, मंजे समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी और गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सम्मान एवं सद्भावना कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि समाजसेवा, पत्रकारिता और सामाजिक एकता मिलकर गांव व क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव रखती है।












