ऑपरेशन “खटखट” के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश

ऑपरेशन “खटखट” के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन “खटखट” के तहत एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। इस अभियान में 45 पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जिलेभर में हड़कंप मचा दिया। पुलिस के रडार पर वे अपराधी हैं, जो पिछले पांच वर्षों में चोरी, नकबजनी और एटीएम चोरी जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। अभियान का उद्देश्य सक्रिय और निष्क्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। यह सघन सत्यापन अभियान एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस टीमों ने अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच के साथ-साथ उनकी चल-अचल संपत्तियों का भी सत्यापन शुरू कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिन अपराधियों का रिकॉर्ड गंभीर पाया जाएगा, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal