मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जिले के पांच थानों में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

संवाददाता : सायरा सूर्यवंशी

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जिले के पांच थानों में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

संवाददाता : सायरा सूर्यवंशी‌ गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जिले के पांच थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

संवाददाता : सायरा सूर्यवंशी

थाना साहिबाबाद

मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को बैड टच के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की असुरक्षा, अपराध या समस्या की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना नंदग्राम

नगर जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद अंतर्गत मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी तथा हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के बारे में अवगत कराया।

थाना अंकुर विहार

ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद में मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा उपायों के साथ-साथ 112, 1090, 181, 1930, 108, 102, 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

थाना लोनी बॉर्डर

मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर क्राइम एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

थाना मुरादनगर

मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं व बालिकाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई। साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें अर्चना गुप्ता ने ग्रामीण विधान सभा के गाँव निम्बरी मे बूथ क्रमांक 241पर सुनी मन की बात 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया