देवीगंज चर्च में हंगामा, धर्मांतरण के आरोप पर भड़का बजरंग दल—इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीगंज स्थित चर्च उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष चर्च परिसर में एकत्र हो गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने की गतिविधि चल रही थी।
आरोपों के बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया, स्थिति को देखते हुए राधानगर थाना पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एहतियातन अन्य थानों से भी फोर्स बुलाया जा रहा है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर हालात को नियंत्रण में ले लिया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं चर्च में मौजूद लोगों से पूछताछ भी जारी है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मामले पर पुलिस प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार।












