घने कोहरे में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई

घने कोहरे में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई

संवाददाता मुकेश कुमार – जनपद एटा में घने कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत हिंदुस्तान लीवर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार एटा की ओर से कासगंज जा रही थी। सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान चालक को आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और वाहन सीधे विद्युत पोल से टकरा गया।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार सवारों को बाहर निकाला। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि इन दिनों लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण हाईवे पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं और सावधानी बरतें, ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है