नैनीताल में ठंड बनी जानलेवा: कार में अंगीठी जलाने से यूपी के टैक्सी चालक की मौत

ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, UP के टैक्सी चालक की नैनीताल मे कार के अन्दर दम घुटने से मौत

UP के नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल आए एक टैक्सी चालक मनीष की दम घुटने से मौत हो गई। ठंड से बचने के लिए चालक ने कार के अंदर कोयले की अंगीठी जला ली और कंबल ओढ़कर सो गया, लेकिन जहरीली गैस से उसकी जान चली गई।

घटना नैनीताल के सुखताल क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि चालक ने रात में वाहन वहीं खड़ा किया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक जब वह बाहर नहीं निकला तो पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मनीष गंधार, निवासी सिरोहा यमुनापार, मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण अंगीठी से निकली जहरीली गैस माना जा रहा है। ठंड के मौसम में इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें घने कोहरे की चादर में लिपटा Delhi-NCR, जनजीवन अस्त-व्यस्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें