नववर्ष पर ठाकुर श्री बाँकेबिहारी मंदिर प्रशासन की बड़ी अपील, 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन न आने का अनुरोध
संवाददाता दिव्यांशु द्विवेदी. वृंदावन। नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए ठाकुर श्री बाँकेबिहारी जी महाराज मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। मंदिर प्रशासन ने 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक श्रद्धालुओं से वृंदावन न आने का अनुरोध किया है।
प्रशासन के अनुसार, नववर्ष के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक वृद्धि होती है, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
मंदिर प्रशासन ने कहा कि इस अवधि में भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन के इस निर्णय में सहयोग करें और निर्धारित अवधि के बाद ही दर्शन के लिए वृंदावन आएं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि भविष्य में सभी भक्त शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में ठाकुर जी के दर्शन कर सकें।
ये भी पढ़ें हाथरस में अलीगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा, टेंपो की टक्कर से 9 वर्षीय बच्चे की मौत












