शहीद हुए हिन्दुओं के परिवार को केंद्र सरकार दे 10 -10 करोड़ की सहायता राशि और भारतीय सेना में नौकरी- प्रवीण डंग

लुधियाना.पहलगाम में आतंकियों के हाथों शहीद हुए हिन्दुओं के परिवार को केंद्र सरकार दे 10 -10 करोड़ की सहायता राशि और भारतीय सेना में नौकरी- प्रवीण डंग

हिन्दू न्याय पीठ ने डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सौपा ज्ञापन..

लुधियाना-पंजाब संवाददाता सर्वेश राय.: श्री हिन्दू न्याय पीठ ने डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर पहलगाम मे 22 अप्रेल को आतंकियों के हाथो शहीद हुए निर्दोष हिन्दुओं के परिजनों को 10-10 करोड़ सहायता राशि देने की मांग की l

हर पीड़ित परिवार के सदस्य को भारतीय सेना मे सैकेंड लेफ्टिनेंट पद की नौकरी, कश्मीर जाने वाले पर्यटकों को हथियार के लाइसेंस उपलब्ध कराए जाय, वही आतंकियों से मुकाबले के लिए देश भक्त समुदाय के हर सदस्य सैनिक स्तर की ट्रेनिंग अनिवार्य की जाय जरूरत पड़ने पर आतंकवाद का मुकाबला किया जा सके।

श्री हिन्दू न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग डिप्टी कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया वह पीड़ित परिवारों की मदत को तुरंत प्रभाव से लागू करे l वही पहलगाम में संप्रभुता को खुला चैलेंज करने वाले आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके उनका सफाया करे, पहलगाम के साथ साथ मुर्शिदाबाद में भी हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा का तांडव करने वालों का सफाया करने के लिए अर्ध सैनिक बलों को खुली छूट देकर देश द्रोही को सबक सिखाया जाय।

प्रवीण डंग ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों को अमरनाथ यात्रा से जोड़ते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में जन समर्थन खो चुके अलगाववादी पाकिस्तान के इशारे पर बाबा बरफानी के भक्तों को भयभीत करने का प्रयत्न कर रहे है l

आतंकियों की तरफ से की गयी उक्त घटना के बाद हिन्दू समाज मजबूत इरादों के साथ अमरनाथ यात्रा मे सामिल होकर मुह तोड़ जवाब देगा।

इस अवसर पर दर्शन अरोरा, चौधरी यशपाल, अश्विनी कत्याल,अभिषेक धीमान, योगेश धीमान, विजय दानव,संजीव वर्मा, संदीप बजाज, भूपेन्द्र बंगा,अशोक अरोरा, अन्य भी सामिल रहे।

ये भी पढ़ें UP Board Result: आज जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, यहां करें चेक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें