बंगरा बंगरी में ट्रक और ट्रेक्टर की हुई जोरदार टक्कर,ट्रक चालक फंसा हालत गंभीर,झांसी रेफर
संवाददाता अनिल कुशवाहा
(झांसी) थाना टहरौली क्षेत्र के बंगरा बंगरी में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक up 93 DT 4349 एवं एक ट्रेक्टर की आज मंगलवार की रात्रि 12 बजे आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान से टकरा गया और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक ट्रक जितेन्द्र पुत्र प्यारेलाल निवासी नौटा भीतर ही फंस जाने से डायल 112 पुलिस कर्मियों एवं ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को काटकर चालक को बाहर निकाला और डायल 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरगांव लेकर गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है
इसे भी पढ़ें ???? ???? हीरागंज चौराहे पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों में मचा हड़कंप












