हीरागंज चौराहे पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों में मचा हड़कंप

हीरागंज चौराहे पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों में मचा हड़कंप

संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज चौराहे पर सोमवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उपनिरीक्षक शिवा प्रजापति एवं अंशु सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच के उद्देश्य से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान चौराहे से गुजरने वाले संदिग्ध बाइक सवारों को रोककर पुलिस टीम ने उनकी गहन तलाशी ली। वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि असामाजिक तत्वों की रोकथाम एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर कई बाइक सवार चौराहे से भागते हुए भी नजर आए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में संतोष देखा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

ये भी पढ़ें महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन में उत्तर प्रदेश बना देश के लिए मॉडल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें