गाजियाबाद कॉलोनी क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र लोनी मे हमारे आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


इस कार्यक्रम मे सभी आंगनबाड़ियों से आँगनकत्री तथा समस्त परिषद विद्यालयों से कक्षा एक मे पढ़ाने वाले वालो नोडल शिक्षक, शिक्षक संकुल, इसीसी एजुकेटर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी लोनी, एवं स्टेट रिसोर्स पर्सन श्रीमती पूनम शर्मा एवं श्रीमती विनीता त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया l तत्पश्चात श्रीमती रीना चौधरी के द्वारा हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से बताया गया l ए आर पी कल्पना के द्वारा बच्चो की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया l ए आर पी सुषमा एवं अनुपमा रानी के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के बाते मे बताया गया l ए आर पी विनीता के द्वारा आँगनवाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया l एस आर जी देवांकुर द्वारा ई सी सी एडुकेटर को विधार्थी को विद्यालय के आँगन..से जोड़े रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया l अंत मे सभी निपुण बच्चो को पुरुस्कार दिया गया l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मेश्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, एवं सभी ए आर पी एवं एस आर जी का अत्यंत सहयोग रहा l












