गांव में सनसनी: 52 साल की महिला प्रेमी पोते संग हुई फरार, फिर की शादी

25 साल के युवक से 52 साल की महिला को हुआ प्यार, रिश्ते में पोता लगता है प्रेमी — पति और बच्चों को छोड़ रचाई तीसरी शादी

UP अंबेडकरनगर: प्यार की कोई उम्र नहीं होती — इस कहावत को सच कर दिखाया है अंबेडकरनगर की एक 52 वर्षीय महिला ने। चार बच्चों की मां इंद्रावती को अपने ही गांव के 25 वर्षीय युवक से प्यार हो गया, जो रिश्ते में उसका पोता लगता है। दोनों ने समाज के बंधनों को तोड़ते हुए एक-दूजे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और मंदिर में शादी रचा ली।

जानकारी के मुताबिक, बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती निवासी इंद्रावती की यह तीसरी शादी है। करीब 20 साल पहले उसकी शादी चंद्रशेखर आजाद नामक युवक से हुई थी, जिससे उसे एक बेटी और दो बेटे हुए। लेकिन इंद्रावती का दिल अब अपने ही गांव के युवक पर आ गया, जो उम्र में उससे 27 साल छोटा और रिश्ते में उसका पोता बताया जा रहा है।

करीब दस दिन पहले दोनों गांव से फरार हो गए थे। परिवार और गांव वालों को जब यह बात पता चली तो सनसनी फैल गई। बाद में पता चला कि दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में विवाह कर लिया है। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे हैं।

इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। जहां कुछ लोग इस रिश्ते को लेकर आलोचना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के करकमलों से हुआ ‘स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24’ का शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें