जिले की साइबर सेल टीम ने 13 पीड़ितों को ₹5.90 लाख की ठगी राशि वापस
संवाददाता अमित शुक्ला: जिले की साइबर सेल टीम ने 13 पीड़ितों को ₹5.90 लाख की ठगी राशि वापस, पीड़ितों ने जताया आभारजिले की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के 13 मामलों में पीड़ितों के ₹5,90,018/- रुपये सफलतापूर्वक उनके खातों में वापस कराए हैं।
इस कार्रवाई से पीड़ितों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी, पीड़ितों ने साइबर सेल टीम व जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में साइबर नोडलअधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी की टीम ने सफलता प्राप्त की।यूपीआई, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड सहित अन्य डिजिटल ठगी के मामलों में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से त्वरित जांच कर प्रभावी कार्रवाई की गई।पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में बिना समय गंवाए 1930 हेल्पलाइन याcybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर सेल टीम ने स्पष्ट किया कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में दो सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई












