मानिकपुर में सड़क हादसा: महिला व नातिन की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

मानिकपुर में सड़क हादसा: महिला व नातिन की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

संवाददाता: दिव्यांशु द्विवेदी

कुंडा (प्रतापगढ़)।आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तिवारीपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला एवं उसकी नातिन, निवासी ग्राम रैयापुर थाना मानिकपुर, की मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना मानिकपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

मामले में अग्रिम कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया—

“थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला एवं उसकी नातिन की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं तथा तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।”

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें