24 कुंडीय गायत्री यज्ञ हेतु दूसरी बैठक संपन्न
संवाददाता अनिल कुशवाहा
टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली के गायत्री शक्तिपीठ पर 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 13 जनवरी से शुरू होने वाले यज्ञ के संबंध में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। यज्ञ को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक युवाओं को सद विचारों और अध्यात्म से जोड़ने हेतु रूपरेखा बनाई गई। निर्णय लिया गया कि आस पास के ग्रामों और शिक्षण संस्थानों में टोली भेज कर यज्ञ हेतु युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस बैठक में विशेष रूप से प्रचार प्रसार, कलश यात्रा, यज्ञ शाला, टोली, सहयोग राशि आदि की जिम्मेदारी बांटी गई। सभी ने गुरुजी के कार्य में बढ़ चढ़ कर सहभागिता का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवमोहन नाथ खरे, नीलेश द्विवेदी, रमेश चंद्र बिरथरे, रामजीवन मकड़ारिया, सुखनंदन रायकवार, पजन लाल अहिरवार, रामलोचन बिरथरे, सम्राट उपाध्याय, अवध बिहारी प्रधान गाता, राधा मोहन गुप्ता, राजेंद्र सिंह चंदवारी, शिशुपाल सिंह घोष, दीपचंद्र चंदवारी, अमित कुमार सेन, सोहित मिश्रा, अंकुश गुप्ता, राकेश परासर, नरेन्द्र पाराशर, बलराम बिरथरे ( लंबरदार ) आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें ????????????मानिकपुर में सड़क हादसा: महिला व नातिन की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत












