गाजियाबाद पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चप्पे-चप्पे सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर श्रीमान जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पूरे शहर में सख्त सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की गई। किसी भी आपराधिक घटना या दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने हर क्षेत्र, भीड़-भाड़ वाले स्थान, रेड लाइट एरिया, अंडरपास और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग और पेट्रोलिंग की।

सहायक पुलिस आयुक्त श्री जियाउद्दीन अहमद के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नव वर्ष के मौके पर बस स्टैंड, एलिवेटेड रोड और चौधरी मोड़ सहित प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
इस कार्रवाई से यह सुनिश्चित किया गया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे और नागरिकों को सुरक्षित परिवहन और वातावरण मिल सके।
ये भी पढ़ें अंकुर विहार पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार













