गाजियाबाद: थाना नंदग्राम में नई पुलिस चौकी ‘गुलधर’ का उद्घाटन, 31 दिसंबर से होगी क्रियाशील
संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी, गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने महिलाओं और आमजन की सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना नंदग्राम में नवनिर्मित पुलिस चौकी ‘गुलधर’ को अस्थायी रूप से स्थापित करने का निर्णय लिया है।
नवनिर्मित पुलिस चौकी गुलधर 31 दिसंबर 2025 की रात 12 बजे से क्रियाशील होगी। वर्तमान में थाना नंदग्राम की प्रचलित पुलिस चौकी मोरटा और पुलिस चौकी सिहानी चुंगी से क्षेत्रों को काटकर नई चौकी में शामिल किया गया है।
पुलिस चौकी गुलधर के अंतर्गत आने वाले गांव, मोहल्ले और कॉलोनियाँ:
- गाँव गढ़ी
- पीपल वाली कॉलोनी
- उर्वशी एन्कलेव
- गाँव सिकरोड़
- नूर शांति नगर
- रामनगर नगर कॉलोनी
- साई एन्कलेव
- गाँव अटौर
- नगला फिरोजपुर मोहनपुर
पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि इस नई चौकी के क्रियाशील होने से क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, और जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चप्पे-चप्पे सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया












