ग्रामपंचायत सरांयमहासिंह में कम्बल वितरण कार्यक्रम , ग्रामप्रधान सुशील सिंह ने सहयोगी मोहनराज के साथ मिल किया वितरण

ग्रामपंचायत सरांयमहासिंह में कम्बल वितरण कार्यक्रम , ग्रामप्रधान सुशील सिंह ने सहयोगी मोहनराज के साथ मिल किया वितरण

दैनिक चक्र /ब्यूरो प्रतापगढ़ /अवधेश चंद्र पांडेय

बिहार:प्रतापगढ़। विकासखंड बिहार की ग्राम पंचायत सरांय महासिंह में भीषण सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान सुशील सिंह ने अपने सहयोगी मोहन राज (निवासी तमिलनाडु) और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में ग्रामसभा निवासियों को कंबल वितरित किए।इस दौरान प्रधान सुशील सिंह ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण का यह कार्यक्रम अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के समय से ही गांव में चलाया जा रहा है।

प्रधान सुशील सिंह ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ की ‘सेवा परमो धर्म:’ की नीति को अपनी प्रेरणा का मुख्य स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि राजा भैया प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गरीब कल्याण के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

तमिलनाडु से सरांय महासिंह पहुंचे मोहन राज ने खुद को राजा भैया का प्रशंसक बताया। उन्होंने राजा भैया को सर्वमान्य, लोकप्रिय और अद्वितीय राजनेता करार दिया। मोहन राज ने बताया कि वह चार साल पहले सरांय महासिंह आए थे और बेंती कोठी का दौरा किया था, जहां राजा भैया से मुलाकात के बाद वह उनके प्रशंसक बन गए। उनके अनुसार, राजा भैया जैसा नेता पूरे देश में दूसरा कोई नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में, ग्राम प्रधान सुशील सिंह ने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” सूक्ति का प्रयोग करते हुए नारी शक्ति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं।इस दौरान लगभग 150 महिलाओं व 200 के करीब पुरुषों ने कम्बल वितरण कार्यक्रम का लाभ लिया।सर्दी के मौसम में कम्बल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।ग्रामीणों ने कम्बल वितरण के लिए ग्रामप्रधान सुशील सिंह व सहयोगी मोहन राज का आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें नववर्ष की रात एटा में दर्दनाक घटना: बीमारी और आर्थिक संकट से टूटे व्यक्ति ने दी जान।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें