जनपद एटा में वर्ष 2026 पर एटा डिपो में उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान करते हुए
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान दीपावली पर्व के दौरान सर्वाधिक किलोमीटर तय करने और बेहतर लोड फैक्टर बनाए रखने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुल 5 कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में
चालक ओमेंद्र सिंह,
परिचालक कौशलेंद्र सिंह,
परिचालक अपन कुमार,
परिचालक नेहा गुप्ता,
अनुबंधित चालक राजेश कुमार एवं
अनुबंधित चालक भुवनेश कुमार शामिल रहे।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और कार्यक्षमता में और सुधार आता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केक काटकर नव वर्ष का उत्सव भी मनाया।
सम्मान मिलने से कर्मचारियों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।












