खुशखुशवापुर मोहल्ले की सड़क और नाली बदहाल, दो साल से शिकायत बेअसर
प्रतापगढ़ (उ.प्र.) | संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा
नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भगवा चुंगी पुलिस चौकी के पीछे स्थित खुशखुशवापुर मोहल्ले में सड़क और नाली की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। मोहल्ले की सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है, जबकि नाली भी क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क पर पानी भर जाने से आए दिन आवागमन में भारी परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर पिछले करीब दो वर्षों से नगर निगम में लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका के सभासद से भी कई बार शिकायत की, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि खुशखुशवापुर मोहल्ले की सड़क और नाली का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके और लोगों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें जनपद एटा में वर्ष 2026 पर एटा डिपो में उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान करते हुए












