ऑपरेशन प्रहार के तहत महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1214 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1214 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़
संवाददाता: अमित शुक्ला

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत थाना महेशगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1214 ग्राम अवैध गांजा, गांजा बिक्री के 1160 रुपये नकद तथा एक पैशन प्लस मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज श्री राधेश्याम के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुख शांति गेस्ट हाउस के पीछे ट्यूबवेल के पास, ग्राम/कस्बा हीरागंज से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरेश चौरसिया पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद चौरसिया, निवासी ऐंधा खास, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 1214 ग्राम अवैध गांजा, 1160 रुपये नकद (गांजा बिक्री की राशि) तथा एक अदद मोटरसाइकिल पैशन प्लस बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना महेशगंज में मु0अ0सं0 01/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:
1214 ग्राम अवैध गांजा
1160 रुपये नकद
01 अदद मोटरसाइकिल (पैशन प्लस)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 अंशू सिंह सेंगर
उ0नि0 शिवा प्रजापति
का0 बीरपाल सिंह
का0 सुनील कुमार
(थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़)
पुलिस का बयान:
जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त बनाना तथा समाज, विशेषकर युवाओं, को इस घातक बुराई से सुरक्षित रखना है।
आमजन से अपील:
यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6307363107 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें