पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद  सेवा, सुरक्षा, समर्पण यातायात पुलिस योजना का शुभारम्भ 1/1/2026 गाजियाबाद पुलिस द्वारा “ट्रैफिक मित्र (TrafficVolunteer)”

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद  सेवा, सुरक्षा, समर्पण यातायात पुलिस योजना का शुभारम्भ 1/1/2026 गाजियाबाद पुलिस द्वारा “ट्रैफिक मित्र (TrafficVolunteer)”

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद

पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद के निर्देशन में आज दिनांक 01 जनवरी 2026 नव वर्ष के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात) गाजियाबाद द्वारा गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं जन-सहभागिता आधारित बनाए जाने के उद्देश्य से “ट्रैफिक मित्र (Traffic Volunteer)” योजना का औपचारिक शुभारम्भ पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में किया गया। यह योजना नव वर्ष में जनसेवा, यातायात अनुशासन एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर चयनित 18 ट्रैफिक मित्रों को परिचय पत्र प्रदान किए गए। अभी तक कुल 280 ट्रैफिक मित्रों का चयन किया जा चुका है, शेष चयनित ट्रैफिक मित्रों को भी शीघ्र ही परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे। यातायात पुलिस का लक्ष्य गाजियाबाद में 500 ट्रैफिक मित्रों का चयन करना है। नव वर्ष के अवसर पर प्रारम्भ की गई यह योजना नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने एवं यातायात संचालन में जनसहभागिता की दिशा में एक नई शुरुआत है।

ट्रैफिक मित्र योजना का उद्देश्य

जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाना।
यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, स्कूलों, बाजारों एवं चौराहों पर यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करना।
पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना।

ट्रैफिक मित्रों की भूमिका
यातायात नियमों के पालन हेतु नागरिकों को प्रेरित करना। जाम की स्थिति में यातायात पुलिस को सूचनात्मक एवं व्यवहारिक सहयोग देना। स्कूल, कॉलेज, कार्यालय समय में यातायात प्रबंधन में सहायता।
सडक सुरक्षा एवं ट्रैफिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस को तत्काल सूचना देना।

ट्रैफिक मित्र योजना के लाभ

समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का अवसरा

यातायात पुलिस के साथ कार्य करने का व्यावहारिक अनुभवा

यातायात पुलिस X हँडल @Gzbtrafficpol

यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904

भविष्य में सामाजिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में पहचान एवं सम्मान। सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता। ट्रैफिक मित्र योजना जन-सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को जिम्मेदार यात्री बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यातायात पुलिस सभी नागरिको से अधिक से अधिक इस अभियान में जुड़कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुदृढ़ बनाये जाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील करती है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात),

पुलिस उपायुक्त (यातायात), समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) एवं सभी यातायात निरीक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक मित्रों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। यातायात पुलिस गाजियाबाद जनहित, जनसुरक्षा एवं यातायात अनुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है।

पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट-गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें