जीवनसाथी ऐप पर झूठी , शादी का झांसा देकर और 58 लाख रुपए की ठगी का खुलासा
संवाददाता योगेंद्र सिंह
एटा। जनपद एटा में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी और दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जनपद मैनपुरी निवासी कुलदीप कुमार उर्फ कुणाल ने जीवनसाथी ऐप के माध्यम से एक युवती से दोस्ती की। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 58 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस की कार्रवाई
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी कुलदीप उर्फ कुणाल को गिरफ्तार किया
आरोपी के पास से कई ATM कार्ड बरामद
ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी
पुलिस का बयान
इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कठोर विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।












