पानी भरने के विवाद में दबंगों की हैवानियत, महिला की उंगलियां तोड़ीं
संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला मोती नगर मौजा गोशलपुर गहियार से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दबंगों ने एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी उंगलियां तोड़ दीं।
पीड़िता के अनुसार, वह रोज की तरह पानी भरने गई थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उससे विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला की उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिससे उसे तत्काल उपचार की आवश्यकता पड़ी।
घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और लोग दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल 20,000/- रूपये की धनराशि वापस करायी गयी।












