साइबर सेल थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल 20,000/- रूपये की धनराशि वापस करायी गयी।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबादिनांक 10.12.2025 को साइबर सेल कमिश्ररेट गाजियाबाद टीम को आवेदिका नूर जहान थानाक्षेत्र भोजपुर गाजियाबाद के साथ ऑनलाइन कुल 20,000/- रूपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई।
कार्यवाही का विवरणः–
साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्ररेट गाजियाबाद को दिनांक 10.12.2025 को नूर जहान नि०- ग्राम नाहली, थाना भोजपुर गाजियाबाद के साथ ऑनलाइन कुल 20,000/- रूपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई।
प्रार्थिनी के खाते से बिना किसी जानकारी के कुल 20,000/- निकाले गये थे, जिसकी जानकारी शिकायतकर्ता को मैसेज के द्वारा प्राप्त हुयी थी।
जिसके सम्बन्ध में आवेदिका ने NCRP PORTAL पर शिकायत दर्ज की। जिस पर साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्ररेट गाजियाबाद द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए
आज दिनांक 01.01.2026 को आवेदिका के साथ हुई ऑनलाइन साइबर फ्रॉड में ठगी की धनराशि 20,000/- रूपये को अथक प्रयासों के बाद आवेदक को वापस कराया गया। प्रार्थिनी के पति ने थाना पर आकर पुलिस का आभार प्रकट किया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-
साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्नरेट गाजियाबाद।
ये भी पढ़ें साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल 20,000/- रूपये की धनराशि वापस करायी गयी












