साइबर सेल थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल 20,000/- रूपये की धनराशि वापस करायी गयी।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद: थाना भोजपुर दिनांक 02.08.2025 को साइबर सेल कमिश्ररेट गाजियाबाद टीम को आवेदक कादिर नि०- ग्राम त्योड़ी, थानाक्षेत्र भोजपुर गाजियाबाद के साथ ऑनलाइन कुल 20,000/- रूपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई।
कार्यवाही का विवरणः-
साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही
प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्ररेट गाजियाबाद को दिनांक 02.08.2025 को कादिर नि०- ग्राम त्योड़ी, थाना भोजपुर गाजियाबाद के साथ ऑनलाइन कुल 20,000/- रूपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई। प्रार्थी को एक लिंक भेजी गयी, लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रार्थी के खाते से दो बार में कुल 20,000/- निकल गये थे।
जिसके सम्बन्ध में आवेदक ने NCRP PORTAL पर शिकायत दर्ज की। जिस पर साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्ररेट गाजियाबाद द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए।
आज दिनांक 01.01.2026 को आवेदक के साथ हुई ऑनलाइन साइबर फ्रॉड में ठगी की धनराशि 20,000/- रूपये को अथक प्रयासों के बाद आवेदक को वापस कराया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-
साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्नरेट गाजियाबाद।
ये भी पढ़ें मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित तिथियाँ घोषित












