पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ दुष्कर्म, अपहरण व एससी/एसटी एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त साजिद अली उर्फ गुड्ड को थाना पट्टी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री अभिषेक सिंह सिरोही के नेतृत्व में उ0नि0 अतुल यादव मय हमराह का0 बृजेश यादव द्वारा तलाश वाछित अभियुक्त, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत 87, 64(1), 115(2), 351(3) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)v, 3(2)va SC/ST ACT थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त साजिद अली उर्फ गुड्ड पुत्र रिफाकत अली पता C 181 जे.जे. कालोनी वजीरपुर, अशोक विहार नार्थ वेस्ट दिल्ली तथा मूल निवासी ग्राम झाम पुरवा थाना शारदा नगर जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) उम्र करीब 45 वर्ष को C 181 जे.जे. कालोनी वजीरपुर, अशोक विहार नार्थ वेस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
साजिद अली उर्फ गुड्ड पुत्र रिफाकत अली पता C 181 जे.जे. कालोनी वजीरपुर, अशोक विहार नार्थ वेस्ट दिल्ली तथा मूल निवासी ग्राम झाम पुरवा थाना शारदा नगर जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) उम्र करीब 45 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 अतुल यादव मय हमराह का0 बृजेश यादव थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ ।
ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चला जागरूकता अभियान












