माघ मेला के दृष्टिगत CO सदर द्वारा सर्किल क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गश्त साथ ही डाइवर्जन/ बैरियर ड्यूटी का निरीक्षण।
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु प्रतापगढ़ पुलिस सतर्क व मुस्तैद।
माघ मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा सर्किल सदर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया साथ ही डाइवर्जन एवं बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित पुलिसकर्मियों की तैनाती, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली की गहनता से जांच की गई तथा उन्हें कर्तव्य निर्वहन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सीओ सदर द्वारा निर्देशित किया गया कि माघ मेला के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी पुलिसकर्मी पूर्ण मुस्तैदी, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ ड्यूटी करें।
ये भी पढ़ें चार साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ अधूरा: पारसपट्टी में टंकी नहीं, 1.5 करोड़ के गबन का आरोप












