कानपुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़

कानपुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कानपुर रेलवे स्टेशन पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 10 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान आदिल के रूप में हुई है, जो अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जीआरपी ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव एवं उपनिरीक्षक मनोज कुमार की अहम भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

जीआरपी की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और यात्रियों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें