43वीं वाहिनी एस.एस.बी सिद्धार्थनगर द्वारा सीमाई क्षेत्र के युवाओ को सशस्त्र बलों मे भर्ती होने हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ —–

43वीं वाहिनी एस.एस.बी सिद्धार्थनगर द्वारा सीमाई क्षेत्र के युवाओ को सशस्त्र बलों मे भर्ती होने हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ —–

संवाददाता नवल किशोर मिश्रा

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली मे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमाई क्षेत्र के युवाओ को सशस्त्र बलों मे भर्ती होने हेतु 14 दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया I सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री एल. आशाकुमार सिंह, कार्यवाहक कमांडेंट 43वीं वाहिनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके पश्चात नेहरू इंटर कॉलेज दूल्हा सुमाली के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया साथ ही छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से योग मुद्राओ का प्रदर्शन किया गया और महिला सशक्तिकरण पर व्यख्यान प्रस्तुत कियें I इसके पश्चात श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान सभा अध्यक्ष बर्डपुर/ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फर्सादीपुर और श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज दूल्हा सुमाली के द्वारा सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाये जा रहे इस तरह के नागरिक कल्याण कार्यक्रम हेतु आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों आयोजित कराने की इच्छा व्यक्त की जिससे सीमाई क्षेत्र के युवाओं/नागरिको के कौशल का विकाश हो सके और वह रोगगार प्राप्त कर अपनी और देश की तरक्की में योगदान दे सकें I
तदोपरांत, श्री एल.आशाकुमार सिंह, कार्यवाहक कमांडेंट ने उपस्थित सभी अतिथिगणों का स्वागत करते हुए बताया कि सशस्त्र सीमा बल की 43वीं वाहिनी, भारत-नेपाल सीमा की लगभग 40 किलोमीटर कार्यक्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र के कुल 684 गांवों के नागरिकों के उत्थान के लिए समय – समय पर सामाजिक चेतना अभियान एवं नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सीमाई युवाओ को स्वरोजगार अर्जित कराने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रयासरत रही है I इसी कड़ी में 43 वाहिनी एस.एस.बी द्वारा दिनांक 02.01.2026 से 14 दिवसीय सशस्त्र बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सीमाई क्षेत्र के कुल 400 युवा/युवतियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा I इस प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को फिजिकल, लिखित और मेडिकल जाँच की प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देने के साथ साथ अभ्यास कराया जायेगा और प्रशिक्षण प्राप्ति के पश्चात अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया जायेगा जिससे आगामी दिनों में भर्ती परीक्षा में सहूलियत के साथ-साथ अनुभव प्राप्त हो सके I
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ-साथ 43वीं वाहिनी से श्री डांगे अंकुश सुभाष, सहायक कमांडेंट, श्री आशीष राघव, सहायक कमांडेंट, समवाय कमांडर ककरहवा, निरीक्षक संजीव, कस्टम कार्यालय ककरहवा, उप निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह, प्रभारी मोहाना थाना, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी ककरहवा, श्री अखिलेश कुमार सिंह, मानव सेवा संस्थान और नेपाल ए.पी.एफ और नेपाल प्रहरी के प्रतिनिधि, नेहरू इंटर कॉलेज के अध्यापकगण और छात्र-छात्राए और भर्ती पूर्व प्रशिक्षण अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें I

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें