बिस्कोहर रोडवेज बस स्टॉप पर अलाव न जलने से यात्री परेशान, कूड़ा-कचरा जलाने को मजबूर लोग
संवाददाता किंकर: बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
कड़ाके की ठंड के बीच नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित रोडवेज बस स्टॉप पर अलाव की व्यवस्था न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए यात्री और राहगीर मजबूरी में कूड़ा-कचरा जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। बस स्टॉप पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन नगर पंचायत द्वारा अलाव की समुचित व्यवस्था न किए जाने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। यात्रियों का कहना है कि ठंड के इस मौसम में प्रशासन की लापरवाही से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द रोडवेज बस स्टॉप सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाए, ताकि आमजन को ठंड से राहत मिल सके।












